Shani Charananuragi ‘Daati’ Sant Shiromani Madan Maharaj Rajasthani ji has written his experience in the form of books. Many books regarding Lord Shani, Adhyatam, Sadhna, Yog, and different aspects of life have been published by Daati. Saturn Publication has the honour to present these sources of valuable insights and sapient guidance for keen devotees by the grace of ‘Daati’ Shree.
Hindi Books
 
 
 
 
ISBN : --
Price : $200.00
Availability : Avail.
 
Preface
'दाती गुरुमंत्र के अद्भुत देसी नुसखे' नामक यह पुस्तक का दूसरा भाग अनमोल नुसखों का एक ऐसा अपूर्व संकलन है जिसमें अनेकानेक रोगों के ऐसे उपचार दिये गये हैं जिनमें औषधि के रूप में प्रयुक्त होने वाली सामग्रियां हमारे घरों में ही पड़ी रहती हैं अथवा हमारे घर के आस-पास ही बड़ी आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं। ये नुसखे आयुर्वेदिक चिकित्सा पध्दति के गर्भ से ही पैदा हुए हैं जो पीढ़ी-दर-पीढ़ी के जांचे-परखे सर्वथा हानि रहित उपचार हैं और अति प्राचीन काल से जन सामान्य द्वारा बेहिचक प्रयोग में लाये जाते रहे हैं। चूंकि इनमें प्रयुक्त सामग्रियां बड़ी आसानी से हमारे घर में ही मिल जाती हैं, इसलिए इनका प्रयोग घर की बड़ी-बूढ़ी महिलाएं पहले धड़ल्ले से किया करती थीं। किंतु एक लंबी अवधि तक विदेशी शासन में जकड़े रहने के दौरान इस देशी-चिकित्सा पध्दति की काफी अवहेलना हुई और इनकी हंसी उड़ायी गयी। विदेशी हुक्मरानों द्वारा विदेशी दवाइयों को प्रोत्साहित किये जाने की प्रवृति की बदैलत देसी दवाइयों के प्रति लोगों के अंदर अविश्वास की भावना घर करती गयी और लोग इनके प्रयोग से कतराने लगे तथा इसे अंधविश्वास पर आधारित दकियानूसी व अविकसित मस्तिष्क की उपज समझा जाने लगा। प्रशासन की ओर से की जाने वाली उपेक्षा से अनुभवी वैद्यों की भी जब घोर उपेक्षा होने लगी तब इन घरेलू नुसखों पर भला कौन विश्वास करता? इसका फल यह हुआ कि पीढ़ी दर पीढ़ी से आजमाये हुए इन अनमोल नुसखों का प्रयोग कालम से वर्जित सा हो गया और धीरे-धीरे लोग इन्हें भूलने भी लगे। ये नुसखे परंपरागत हैं जिन्हें मैंने भी स्वयं प्रयोग किया है या कराया है। इन नुसखों का कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पाया गया। फिर भी आप किसी सुयोग्य वैद्य से परामर्श लें तो कोई बुराई नहीं है। मैंने इन्हें अपने जीवन में परखा है और आपके सामने रखा आप भी इन्हें प्रयोग में लाकर देंखे आपको लाभ अवश्य मिलेगा।
  Buy Now      
 
Book List