1. We request you to kindly call us at 09910692001 between 10.00 - 12.00Hrs & 17.00 - 20.00Hrs (Except Saturday & Sunday) after depositing money to our account for placed order.     2. - Watch "DAATI GURUMANTRA" daily on mh music 06:00am, mh shraddha 11:40 PM, mhnews 07:15am, - Watch "DAATI SANDESH" daily on Vardhan tv 9:00am & 9:00 pm, Darshan24 12:00 pm
 
 

तुला राशि:-

  • तुला राशि वालों के लिए शनि लगन भाव में और वृहस्पति सप्तम भाव में गोचर कर रहा है।
  • तुला राशि वालों के लिए यह समय मनोनुकूल लाभदायक सफलता का संकेत दे रही है।
  • मन खुशियों से भरा रहेगा।
  • मनोनुकूल कार्य योजनाएं और कार्य बनेंगे।
  • दु:खों, परेशानियां एवं द्वंद्घ से पीछा छूटेगा।
  • पारिवारिक सुख-शांति में वृद्घि होगी।
  • परिवार के लोगों के साथ बैठने का अवसर मिलेगा।
  • समाज में सुयश और मान-सम्मान में वृद्घि होगी।

उपाय

  • भगवान श्री शनिदेव का तेलाभिषेक करें।
  • शनि मंदिर में सफाई में काम आने वाली वस्तुओं का दान करें।
  • अनाथ और निराश्रित लोगों को वस्त्र और अन्न का दान दें।
  • ऊं प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम: इस मंत्र का जाप करना अति कल्याणकारी रहेगा।

 वृश्चिक राशि:-

  • वृश्चिक राशि वालों के लिए शनि द्वादश भाव में और वृहस्पति छठे भाव में गोचर कर रहा है।
  • वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय खुशियों का संकेत दे रही है।
  • जिस तरह के ग्रह योगायोग है व्यवसाय में धन लाभ के अवसर बढ़ेंगे।
  • मनोवांछित कार्य सफलताएं हासिल होगी। जो सोचा है पूरा अवश्य होगा।
  • व्यवसाय में नए साझेदार मिलेंगे। और साझेदारी के कार्यों में लाभ भी मिलेगा।
  • अपनों का सहयोग और नए मित्रों से मिलन होगा।
  • बड़े भाई-बहनों से धन लाभ अवश्य मिलेगा।
  • परंतु यदि आप नौकरी में है तो आपको अपने बॉस के साथ बनाकर रखना बहुत जरूरी होगा।
  • अनावश्यक वाद-विवाद और कोर्ट-कचहरी के मसलों से दूर रहना होगा।
  • पिता तुल्य और पिता से मतभेद न हो इस बात का थोड़ा ध्यान रखना होगा।

उपाय

  • शनिवार के दिन श्रद्घानुसार वजन के बराबर देसी चना गोशाला में दान दें कष्टï मिटेंगे।
  • शनिवार का व्रत करें।
  •  दशरथकृत शनि स्तोत्र का पाठ करना अति लाभकारी रहेगा।
 
Back  Page : 1 2 3 4 5  Next