यदि प्रयासों के बावजूद भी रोग आपका पीछा नहीं छोड़ रहा हो तो 4 मुखी रुद्राक्ष 1 दाना, गणेश रुद्राक्ष 2 दाना सोमवार और शनिवार के दिन सोने के तार में त्रिकोण में जड़वाकर लाल धागे में डालकर सोमवार और शनिवार के ही दिन गले में धारण करें। संपूर्ण कष्टों से छुटकारा मिलेगा।
Nuskhe (09-11-2013)
गला बैठना
यदि गला बैठ गया हो, तो दस ग्राम शहद में सौंफ, छोटी इलायची के तीन ग्राम दाने, पांच ग्राम मुलहठी और दस ग्राम मिश्री पीसकर मिला दें और इसकी मटर-बराबर गोलियों बना लें। एक-एक घंटे बाद एक-एक गोली चूसते रहें। प्यास लगे, तो थोड़ा पानी पियें, पर अधिक ठंडा न पियें। गले की खराश मिट जायेगी। बैठी आवाज ठीक हो जायेगी।