|
आधा सासी का दर्द
यदि आधासीसी के दर्द से परेशानी हो तो उसके उपचार के लिए गाजर के पत्तों पर घी आदि चिकनाई लगाकर थोड़ा सा गरम करें, फिर कूट-पीसकर इसका रस निकालें। इस रस को धीरे-धीरे नासिका में टपकाएँ। ऐसा करने से आधा सीसी के दर्द से राहत मिलती है।
यदि आधा सिर दर्द कर रहा हो तो उसके उपचार के लिए टमाटर का गरम-गरम सूप पियें। जायके दार सूप पीकर कम्बल से शरीर ढांक लें। पसीना आयेगा। दर्द हलका हो जायेगा। चार-चार घंटे बाद यही उपचार करें। आधासीसी का दर्द छूमंतर हो जायेगा।
|