|
बालों का झडऩा
यदि सिर के बाल झड़ रहे हों, गंजा हो जाने की नौबत आ गयी हो तो इस समस्या का समाधान करने के लिए प्याज का रस सिर पर मलना चाहिए। अथवा प्याज को पीसकर बालों पर लेप कर देना चाहिए। इससे बाल काले और चमकदार होते हैं तथा बालों का असमय झडऩा भी बंद हो जाता है।
यदि सिर के बाल अधिक झडऩे व टूटने लगे हों तो उसके उपचार के लिए अपने भोजन में बंद गोभी को नियमित रूप से शामिल कर लें। ऐसा करने से कुछ दिनों के अंदर ही बाल झडऩा बंद हो जाते हैं।
|