किसी भी कार्य को शुरु करने या जाने से पूर्व अपने पूजा स्थान में भगवान गणपति को ऊं गं गणपतये नम: मंत्र का जाप करते हुए सफेद दुर्वा अर्पित करें। तत्पश्चात इस दुर्वा में से सात दुर्वा अपनी जेब में रखकर कार्य पर निकल जाएं। कार्य में अवश्य आपको सफलता प्राप्त होगी।
Nuskhe (11-11-2014)
भूख नहीं लग रही हो
यदि भूख नहीं लग रही हो, खाया हुआ भोजन देर से पच रहा हो, खट्टी डकार तथा पेट फुलने जैसे पेट संबंधी अनेक बीमारी की चपेट में आ गए हों तो बथुआ का साग मात्र एक महीने तक सेवन करें। इससे विशेष फयदा होता है।
भूख बढ़ाने के लिए सौंठ, हरड़ और काला जीरा के चूर्ण एवं बेल का गूदा छाछ में मिलाकर पीएं। इससे भूख बढ़ जाती है।
खाने की इच्छा नहीं हो रही हो तो सोंठ और गुड़ के साथ हरड़ के चूर्ण का सेवन करें। इससे आशातीत लाभ होता है।