|
वैवाहिक कलह से बचने के लिए
आपका मिथुन लग्र है और आपको विवाह संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आपका वैवाहिक जीवन कलह पूर्ण रहता हो तो किसी भी माह के प्रथम गुरुवार को यह उपाय प्रारंभ करें। लगातार 21 गुरुवार करें। गुरुवार के दिन प्रात:काल ब्रह्ममुहूर्त में नित्यकर्म से निवृत्त हो स्नानोपरांत सवा मीटर पीले कपड़े में सवा किलो साबूत हल्दी की गांठ, सवा किलो चने की दाल, 7 पीली कौडिय़ां, 108 केसर के टुकड़े और 11 पीले फूल रखकर पोटली बना लें। अपने पूजा स्थान में शुद्ध आसन पर रखकर धूप, दीप, नैवेद्य, अक्षत और पुष्प अर्पित करें। तत्पश्चात केसर से पोटली पर स्वास्तिक बना लें। घी का दीपक प्रज्वलित करने के उपरांत बृहस्पति के गायत्री के 7 माला जाप करें। जाप के उपरांत यह पूजन सामग्री किसी सदाचारी ब्राह्मण को दान दें या किसी मंदिर में रखकर आ जाएं।
|